Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग के गौरव सुशांत मिश्रा को मिला सुनहरा अवसर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग के गौरव सुशांत मिश्रा को मिला सुनहरा अवसर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के गौरव माने जानेवाले पूर्व विद्यार्थी तथा जाने-माने क्रिकेटर सुशांत ने अपने क्रिकेट खेल का सफर जारी रखते हुए एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इस बार उनका चयन मुंबई इंडियंस के यूके कैंप के लिए हो गया है, जिसके लिए वे एक अगस्त को मुंबई रवाना होंगे तथा दो अगस्त को यूके के लिए प्रस्थान करेंगे। 

इस खबर के आते ही विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने सुशांत को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुशांत के जोश और जज्बे के साथ उनका कठिन परिश्रम रंग लाया। वे थक कर बैठनेवालों में से नहीं हैं। 

वे निरंतर अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखारते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर का वे पूरा लाभ उठायेंगे। वे अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बन चुके हैं और वह दिन दूर नहीं, जब हम उन्हें भारतीय राष्ट्रीय  क्रिकेट टीम के लिए भी खेलते पायेंगे। विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सुशांत को बधाई दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,261