कोडरमा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग रांची के द्वारा कोडरमा जिला अंतर्गत स्नातक माध्यमिक विद्यालयों में इतिहास व नागरिक शास्त्र की स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा के आलोक में 30 शिक्षकों के बीच नियुक्त पत्र वितरित किया गया। विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायक डॉ नीरा यादव ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से आपके कंधे पर नया दायित्व दिया गया है, जिसे आप पूर्ण विश्वास के साथ निभायेंगे। निजी स्कूल की अपेक्षा लोगों का झुकाव सरकारी स्कूल के तरफ जा रहा है,इसका एक कारण आप भी हैं। आप आपने बेहतर प्रदर्शन से बच्चों को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभायेंगे। राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का अहम भूमिका होता है। आपके अंदर जो भी प्रतिभा है वो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य बनाने लगायें। उपायुक्त आदित्य रंजन ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक की नौकरी दुनिया के महानतम नौकरी में से एक माना जाता है। बड़े से बड़े बनाने के लिए किसी न किसी शिक्षक का सहारा लेना पड़ता है, इसलिए आप बहुत सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए उदाहरण बने। आप जिस स्कूल में जाये, वहां के बच्चों को लिए प्रेरणास्रोत बने। स्कूल को सुदृढ़ करने का प्रयास करें। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आपको जो भी स्थान मिला है,वहां पर शिक्षा का अलख जागये। जिस प्रकार से आपने मेहनत की है, उसी प्रकार बच्चों को भी शिक्षित होने में मदद करें। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी व शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे।