Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : वज्रपात से एक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : वज्रपात से एक की मौत
विज्ञापन
  • आकाशीय बिजली बनी अकाल : वज्रपात की चपेट में आया घर के बाहर खड़ा युवक

टीम एबीएन, धनबाद। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक वज्रपात की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मामला जिले के वार्ड नंबर 23 रघुवर नगर का है। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय चंदन कुमार बीते शनिवार देर रात बिजली कड़कने की आवाज सुनकर घर से बाहर आया था। इस दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया। आनन-फानन में युवक को एनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक चंदन कुमार की पत्नी ने 15 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। चंदन कुमार के 2 बेटे भी हैं। घर में खुशी का माहौल था। वहीं, परिवार में अब मातम का माहौल छा गया है।

विज्ञापन