- बोकारो, देवघर, खूंटी, रामगढ़ सहित कई जिलों में आज होगी बारिश
टीम एबीएन, रांची। बोकारो, देवघर, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।
चतरा, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा और लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।
झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। शनिवार की शाम से इसका असर झारखंड में भी देखने को मिला। देर रात से राजधानी में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि दो अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा।
इस कारण सभी जिलों में बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। इसका करीब पांच दिनों तक असर रह सकता है।