Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किसानों की समस्याएं नहीं सुलझी, तो आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसानों की समस्याएं नहीं सुलझी, तो आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ की झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी बैठक आज 30 जुलाई 2023 को 11:30 से हजारीबाग जुलू पार्क के पास कुशवाहा भवन में हुई। कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष मंत्री एवं सदस्यता प्रभारी एक दिवसीय बैठक  में शामिल हुए।

इस बैठक में अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जुगल किशोर मिश्रा, क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, संगठन मंत्री अचल जी एवं प्रांत के सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने भाग लिया। माननीय युगल किशोर मिश्रा ने भारतीय किसान संघ के पृष्ठभूमि को विस्तार से रखा एवं किसानों के बीच समस्याओं को समाधान किसान संघ संगठन विस्तार से संभव है।

 इस बैठक में प्रांत के अध्यक्ष जय कुमार सिंह एवं सह संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी ने भी रखा। इस बैठक में भारतीय कृषि आर्थिक शोध संस्थान केंद्र के प्रांत संयोजक श्रीमान अनिल शर्मा जी भी उपस्थित थे। प्रांत की कार्यकारिणी में झारखंड में विभिन्न जिलों से आये हुए प्रतिनिधियों से विभिन्न जिलों में धान रोपाई का स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा किया।सुखाड़ पर भी चर्चा हुई जिसमें  पूरे प्रदेश मैं सुखाड़ की स्थिति बन रही है उस पर भी लोगों ने विचार रखे साथ ही सरकार से इस विषय पर ध्यान देने का आग्रह  किया।

बैठक में किसानों की बंदोवस्त जमीन की रसीद नहीं काटने का मुद्दा भी आया जिसपर विस्तार से चर्चा की गयी और इस पर भविष्य में बड़ी आंदोलन करने के लिए विचार आया। इस बैठक में हजारीबाग जिला के सदस्य संचालक टोली का गठन किया गया, जिसमें नारायण कुशवाहा, दिनेश कुमार, विजय वर्मा, मंटू कुमार सिंह, राकेश मेहता, योगेश्वर महतो को बनाया गया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रकाश नारायण ने किया। 

मौके पर प्रांत अध्यक्ष जय कुमार सिंह, महामंत्री प्रकाश नारायण, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री दीपक उरांव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवकुमार साहू एवं हर जिला से संयोजक उदय महाराज, डॉ एके सिंह, सुनील जी, बोकारो से माधव जी, रांची से कामेश्वर जी, चतरा से राम पांडे, रामगढ़ से उमेश मेहता, रांची से कामेश्वर मुंडा, विजय जी, रवि रंजन जी समेत विभिन्न जिलों के लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,504