Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सबसे यादगार यादें आपकी सोच व सहनशीलता : धीरज प्रसाद साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सबसे यादगार यादें आपकी सोच व सहनशीलता : धीरज प्रसाद साहू
विज्ञापन
  • लोहरदगा में समाजसेविका अरुणा साहू के निधन पर शौण्डिक समाज समेत सर्व समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सबसे यादगार यादें, आपकी सोच सहनशीलता और मातृत्व भाव का रहा है। आपको ईश्वर स्वर्ग में स्थान प्रदान करें। यह हम उनसे कामना करते हैं। उक्त बातें शनिवार को लोहरदगा के राय साहब बलदेव साहू- शिव प्रसाद साहू स्मृति भवन शौण्डिक धर्मशाला में समाजसेविका, मृदुभाषी-मिलनसार और सबको सहयोग प्रदान करने वाली अरुणा साहू के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कही।

श्रद्धांजलि सभा में शौण्डिक समाज के तमाम लोगों के अलावा सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सांसद श्री साहू ने कहा की अरुणा साहू जितनी उदार थी, उतना ही अनुशासनप्रिय व मातृत्व भाव रखने वाली सशक्त संरक्षिका भी थी। उन्होंने कहा कि आप हर विचार और प्रार्थना में हम सबों की हमेशा बहुत करीब रहेंगी। इस बार ईश्वर ने आपके रुप में दिव्यआत्मा को अपने चरणों में शरण दिया है। उनके आत्मा को मोक्ष प्राप्त हुआ है।

श्रद्धांजलि सभा में समाज के वरिष्ठ सदस्य ब्रज बिहारी प्रसाद ने कहा नियति को तो नहीं डाल सकते, पर कुछ भाव भरे शब्दों के द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर उनके आत्मीयजनों के दुख को शब्दों द्वारा हम सभी बांट सकते हैं।

मनीष प्रसाद इस मौके पर कहा कि स्वयं और परिजनों को ईश्वर संभालें। इस दारुण दुख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जब अपने इह लोक  से विदा लेकर परलोक जाते हैं, तो दुख होता है। यह भी सच है कि देह नश्वर है। जो पुण्य आत्मा आज हमारे बीच नहीं है।

भगवान उन्हें मोक्ष प्रदान करें। उनकी आत्मा को सुकून मिले। वह स्वर्ग में शांति से विराजे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, लालमोहन प्रसाद केसरी, आलोक साहू, संदीप कुमार, दिनेश पांडेय, कामेश्वर प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, सुनील भगत, रितेश कुमार, गुप्तेश्वर गुप्ता, सुदेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, ज्ञानेश गुप्ता, राकेश कुमार, आशीष कुमार, ध्रुव कुमार साहू, संतोष केसरी, रामलखन प्रसाद, सिद्धनाथ गुप्ता, कमल प्रसाद केसरी, अनूप राय, चंद्रकिशोर प्रसाद, जगतपाल केसरी, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

इसके अलावा कार्यक्रम में जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना परिषद के सदस्य गण भी मौजूद थे। पांच अगस्त को थाना रोड स्थित साहू सदन में अरुणा साहू के निधन के उपरांत ब्रह्म और कुटुम भोज और छह अगस्त को दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी अरुणा साहू के पति झारखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यवसायी उदय शंकर प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,237