Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी-तमाड़ सड़क में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी-तमाड़ सड़क में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी-तमाड़ मार्ग में नदी डिपा के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के बिरडीह गांव निवासी संदीप गंझू (25 वर्ष) और झालदा थाना क्षेत्र के माथा निवासी तारा पदो सिंह गंझू (59 वर्ष) है। 

जानकारी के अनुसार, दोनों एक बाइक (जेएच 01एजी 9326) में सवार कहीं जा रहे थे। इसी क्रम में खूंटी से अड़की की ओर जा रहे कार (जेएच 01डीजी 6555) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। 

आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां संदीप गंझू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल तारापदो सिंह गंझू का इलाज किया जा रहा था। इलाज के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 

दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार सवार व्यक्तियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी है। कार अड़की के किसी चिकित्सक का बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,982