Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज (भाप्रसे) ने किया पदभार ग्रहण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज (भाप्रसे) ने किया पदभार ग्रहण
विज्ञापन
  • सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजनों का लाभ दिलाना प्राथमिकता रहेगी : उपायुक्त मेघा भारद्वाज

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला के 24वें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी  मेघा भारद्वाज ने निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन से पदभार ग्रहण किया।

कोडरमा जिले में डीसी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि कोडरमा जिले के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि यहां आम जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ साथ अन्य सभी योजनाओं को मॉनिटर करेंगे और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा जिले की बेहतरी के लिए जो प्रयास किये गये थे, उसे भी आगे बढ़ाया जायेगा।

साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रगति लाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध रूप मे धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा ताकि सभी सुयोग्य व्यक्ति तथा समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जा सके।

मौके पर पुलिस अधीक्षक  कुमार गौरव, डीडीसी ऋतुराज, एसडीओ संदीप कुमार मीना, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  शिवनंदन बड़ाइक तथा तकनीकी विभागों के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,275