Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : मुहर्रम में 2,000 जवान संभालेंगे विधि-व्यवस्था

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : मुहर्रम में 2,000 जवान संभालेंगे विधि-व्यवस्था
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से होगी जुलूस की मॉनिटरिंग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। मुहर्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 29 जुलाई को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। इसके अलावा जिले में शांति कायम करने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।

मुहर्रम जुलूस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिले के शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अभी से ही सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही पूरे जिले में दो हजार से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती होने वाली है और इसकी प्रक्रिया शुक्रवार रात में शुरू हो जायेगा। 

मुहर्रम से पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर लोगों से आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की गयी। वहीं अड़की, कर्रा, जरियगड़ और मुरहू पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनहर के साथ साथ अफवाहों से बचने की अपील की गयी।

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा बल में जिला बल, जैप, रैफ, सैफ, आईआरबी के जवानों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। पिछले साल हुए दो समुदायों में झड़प से सबक लेते हुए खूंटी पुलिस इस वर्ष कोई गलती नहीं करना चाहती है। इसके लिए इस बार शहर के कोने-कोने पर मजिस्ट्रेट और जवानों की तैनाती रहेगी जबकि शहर में लगी सीसीटीवी के जरीए से नजर रखी जायेगी। 

कंट्रोल रूम से शहर और अतिसंवेदनशील स्थानों पर निकलने वाले जुलूस की मॉनिटरिंग की जाकेगी। खूंटी थाना क्षेत्र में सीसीटीवी के अलावा अलग से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जायेगी।

 

उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है और 200 से अधिक लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है। पूर्व में हुए विवाद और जरियगड़ के गोविंदपुर इलाके में हर वर्ष आपसी सौहार्द बिगाड़ने के मामले आते रहे है ऐसे में गोविंदपुर में अतिरिक्त बलों की तैनाती होगी।

विज्ञापन