टीम एबीएन, गुमला। थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली निवासी शंभू लोहरा मेहमानी करने केसीपारा गया था। केसीपारा में पहुंचकर वह पैदल टहलने निकला था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार द्वारा उसे पीछे से धक्का मार दिया गया, जिससे वह घायल हो गया।
उसके रिश्तेदारों ने उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।