टीम एबीएन, कोडरमा। राज्य सरकार ने कई जिलों के डीसी का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें कोडरमा के निवर्तमान डीसी आदित्य रंजन भी शामिल हैं। श्री रंजन की जगह पर वर्ष 2016 बैच की आइएएस अधिकारी मेघा भारद्वाज को कोडरमा का नया डीसी बनाया गया है।
वह 24वें डीसी के रूप में जल्द पदभार लेगी। ज्ञात हो कि मेघा भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थी। इससे पहले वह हजारीबाग में एसडीओ व पलामू में डीडीसी के रूप में काम कर चुकी हैं। कोडरमा जिले को एक लंबे समय के बाद महिला डीसी मिली है।