जांच में जुटी पुलिस
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित महावीर मुहल्ला में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान विधि रानी (उम्र 16 वर्ष) पिता पवन शर्मा महावीर मुहल्ला वार्ड नं 25 के रूप में किया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना के एस आई अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक विधि पिछले 3-4 दिनों से सर्दी जुकाम को लेकर विद्यालय नहीं जा रही थी।
इससे नाराज पिता ने गुरुवार की सुबह स्कूल नहीं जाने पर उसे डांट लगायी, जिससे गुस्सा में आकर विधि ने अपने कमरे में लगे सीलिंग फैन में अपनी मां के दुपट्टे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।