Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विपक्ष का मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हास्यास्पद : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
 विपक्ष का मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हास्यास्पद : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
भाजपा पदेश अध्यक्ष बोले- मरणासन्न कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बचकाना हरकत टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री से अपना आशीर्वाद दिया है। देश की जनता बार बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की रूप में देखना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी जिसे जनता ने नेता प्रतिपक्ष के लायक भी नहीं समझा वे आज देश के विकास, प्रगति को समर्पित लोकप्रिय सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं, जो पूरी तरह से हास्यास्पद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक और मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा व वंचित समाज के लिए समर्पित है तो दूसरी ओर परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति में आकंठ डूबे आई एनडीए के लोग किसी भी प्रकार से सत्ता प्राप्ति के लिए बेताब हैं। उन्होंने लगा कि मोदी सरकार का विरोध करते करते कांग्रेस और उनके सहयोगी ठगबंधन के लोग राष्ट्र विरोधी शक्तियों से हाथ मिला चुके हैं। उनके कुकर्मों, देश विरोधी सोच और राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ गुप्त बंधन के कारण जनता ने कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष लायक भी नहीं समझा। मरांडी ने कहा कि देश की जनता राम के अस्तित्व को नकारने वाले, देश के विभाजन को स्वीकार करने वाले, टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होने वाले, सेना के पराक्रम पर प्रश्न खड़ा करने वाले, देश को 20 लाख करोड़ के घोटाले की सौगात देने वाले दलों को भली भांति समझ चुकी है। कहा कि आज भारत की गौरवशाली परंपरा विश्व में महिमामंडित हो रही। दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने विश्व को अचंभित किया। सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास और सबके प्रयास से साकार हो रहा। ऐसे में विभाजन कारी तत्वों का षड्यंत्र अलग अलग रूप में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रकट हो रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,557