Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आगामी रणनीति बनाने सीएम आवास पर जुटेंगे सत्ताधारी दल के लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आगामी रणनीति बनाने सीएम आवास पर जुटेंगे सत्ताधारी दल के लोग
विज्ञापन
आलमगीर आलम के घर पर जुटेंगे कांग्रेस विधायक टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरगर्मी तेज है। सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज(गुरुवार) सीएम आवास में सत्ताधारी दलों के विधायकों की बैठक होगी। इससे कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले ही राज्य का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। मानसून सत्र को लेकर सीएम आवास पर आज बैठक होगी, जिसमें सत्ताधारी दल के विधायक शामिल होंगे। सीएम आवास पर होने वाली यह बैठक आज शाम साढ़े पांच बजे से होगी। बैठक में मानसून सत्र के एजेंडों को लेकर विस्तार चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही विपक्ष के सवालों का किस तरह से जवाब दिया जाये। इसकी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी। इसके अलावा सत्र के दौरान सरकार हाल में जनहित में लिए फैसलों की भी जानकारी देगी। वहीं सीएम आवास में सत्ताधारी दलों की बैठक से पहले आज रांची में कांग्रेस की भी बैठक होगी। यह बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास पर होगी, जिसमें पार्टी के तमाम विधायक शामिल होंगे। इस दौरान मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस की क्या रणनीति होगी, इस पर चर्चा की जायेगी। साथ ही सरकार के कामकाज और उसमें पार्टी कोर्ट के मंत्रियों की भूमिका पर भी चर्चा की जायेगी। यह बैठक आलमगीर आलम के आवास पर दोपर 12 बजे से होगी। गौरतलब है कि इस बार 28 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जो 4 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान 5 कार्यदिवस होंगे। सत्र की छोटी अवधि को लेकर भाजपा पहले ही सवाल उठा चुकी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,257