टीम एबीएन, रांची। रांची के दलादली चौक पर माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या पर रांची जिला राजद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने खेद जताया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। सरकार को भी कानून व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता है।
इन दिनों लगातार शहर में छिनतई, मर्डर और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, जो सरकार के लिए चिंता की बात है। एक सरकार के अंग होने के नाते हमें भी बहुत अफसोस है कि सरकार इस पर कुछ नहीं कर पा रही है।
सरकार और पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द इन अपराधियों को गिरफ्तार करे; ताकि पता चले कि आखिर ऐसी कौन सी दुश्मनी थी, जिनके चलते माकपा नेता की हत्या कर दी गयी।