Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : गुस्सैल पत्नी ने पति को मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : गुस्सैल पत्नी ने पति को मार डाला
विज्ञापन
  • पति पर गुस्सा थी पत्नी, लाठी से पीटकर ले ली जान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। पति से हुए विवाद से नाराज पत्नी ने पति की जान ले ली। जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के लापू बीरीटोली गांव की यह घटना है। महिला सस्ती उराईन ने सो रहे अपने पति बंदेश्वर उरांव को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी मिलने के बाद बिशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया। वहीं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंदेश्वर उरांव का अपनी पत्नी सस्ती उराइन के साथ अक्सर विवाद होते रहता था। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सोमवार देर रात पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर के विवाद हुआ। जिसके बाद सो रहे पति को पत्नी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गयी।

घटना के समय मृतक के दोनों बच्चे बगल वाले रूम में थे। बच्चों ने अपने पिता को मृत देख मामले की जानकारी अगल-बगल के ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। ग्रामीणो ने बिशनपुर थाना को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

वहीं छानबीन करते हुए हत्या की आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर थाना ले आयी।
बिशनपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीड़ी टोली गांव में आपसी विवाद में सो रहे पति बंदेश्वर उरांव की लाठी डंडे से पीटकर उसकी पत्नी सस्ती उराईन ने हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,424