टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26/07/2023 को शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में एनएसएस के तत्वावधान में कारगिल शहीदों की याद में वृक्षारोपण किया गया। छात्र- छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप एक एक पौधा लगा कर उनको याद किया साथ ही देश के पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और कल्याणकारी बनाने का संकल्प भी लिया।
सभी छात्रों ने पौधा लगाते हुए यह नारा दिया कि वृक्ष ही जीवन है। इसलिए सभी देशवासियों को पौधा लगा कर देश को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अफसर नागेन्द्र कुमार ने किया।
साथ ही महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ आनंद जी, प्राचार्य डाॅ विनोद कुमार राय, शिक्षकों में डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, रूपेश कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा, सुरेश यादव साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मीयों अमित रॉय, लक्ष्मण प्रसाद, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।