टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के सिंह मोड़ के पास बिजली विभाग द्वारा अंडरग्राउंड कैबलिंग करने के दौरान एलपीजी गैस का पाइप फट गया। पाइप के फटते ही गैस बाहर निकलने लगा। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी।
बताया गया कि अंडरग्राउंड कैबलिंग करने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान गेल द्वारा बिछाये गये गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया।
गैस निकलते ही अफरा-तफरी मचने और लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके से जेसीबी ड्राइवर और ठेकेदार फरार हो गया। करीब 20 मिनट पर फटे गैस पाइप को दुरुस्त किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।