Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : समाजसेविका अरुणा साहू के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : समाजसेविका अरुणा साहू के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक
विज्ञापन

झारखंड के प्रसिद्ध व्यवसायी उदय शंकर प्रसाद की पत्नी और सांसद धीरज साहू की भाभी थीं अरुणा

रांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित साहू ने अपनी मां को दी मुखाग्नि 

टीम एबीएन, लोहरदगा। समाजसेविका, धर्मपरायण महिला, मिलनसार सहयोगी और मृदुभाषी 81 वर्षीया अरुणा साहू के निधन से पूरे छोटनागपुर में शोक की लहर दौड़ गयी। अरुणा साहू झारखंड के नामचीन व्यवसायी व पूंजीपति उदय शंकर प्रसाद धर्मपत्नी थीं। इसके अलावा वह अरुणा साहू झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की भाभी और रांची से सांसद रहे स्व शिव प्रसाद साहू की भाओ थी।

अरुणा साहू अपने पीछे सेंटाविटा हॉस्टल के चेयरमैन पुत्र अमित साहू और पुत्रवधू रश्मि साहू पुत्री सरिता जयसवाल समेत नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं। वह लोहरदगा थानाटोली दुर्गा पूजा समिति की संरक्षिका थी। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। 

राज्य तमाम राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारिक, धार्मिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को अपराह्न चार बजे रांची के हरमू मुक्तिधाम में कर दिया गया। उनके अंतिम यात्रा में लोहरदगा से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अरुणा साहू का जन्म 28 जुलाई 1941 को बिहार के भागलपुर शाहगंज में हुआ था। 24 जुलाई 2023 को सुबह वह 81वर्ष की अवस्था में अंतिम सांस लिया। उन्होंने सैकड़ों बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद किया था। कई मंदिरों के निर्माण में भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया था।

अरुणा साहू के निधन पर लोहरदगा में सुबह से शोक की लहर देखी गई। तमाम सोशल मीडिया के समूहों में शोक व्यक्त करने वालों की लंबी फेहरिस्त बन गई।यह सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,488