Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चाईबासा : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट घायल
विज्ञापन

झारखंड में सर्च आपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, घायल चंद्र प्रताप तिवारी को एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

टीम एबीएन, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट घायल हो गये हैं। 

घायल असिस्टेंट कमांडेंट चंद्र प्रताप तिवारी को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। बता दें कि चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम तुम्बाहाका और अंजदबेडा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईडा और मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। 

इस अभियान के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम पाटातोरब के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा पहले से ही आईईडी लगाया गया था। जिसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ 197 बीएन के असिस्टेंट कमांडेंट चंद्र प्रताप तिवारी स्प्लिंटर लगने से जख्मी हुए हैं। 

जिसके बाद पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल उनका प्राथमिकी उपचार किया। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, जख्मी असिस्टेंट कमांडेंट की स्थिति स्थिर है। वहीं नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

विज्ञापन