Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गम्हरिया : हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गम्हरिया : हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंग

टीम एबीएन, सरायकेला। जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के भीतरी पुल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे अपराधियों ने हाइवा चालक तिलक महतो (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। 

मृतक मूलरूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी का रहने वाला था, जो करीब एक साल से गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित नीमडीह बस्ती में रहकर टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट में हाइवा चलाथा था। अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया। फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,083