झारखंड
झारखंड मुक्ति मोर्चा : पार्टी के संविधान में होगा संशोधन! 18 दिसम्बर के केन्द्रीय अधिवेशन की तैयारी तेज, हेमंत सोरेन बने सभी समितियों के संयोजक
ABN Bureau
•
29 Nov, 2021
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 18 दिसंबर को होने वाले अपने 12वें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी तेज कर दी है। केंद्रीय समिति ने इसके लिए आवश्यक समितियों का गठन शुरू कर दिया है। समितियों का संयोजक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी घोषणा की। मोर्चा के संविधान संशोधन समिति में चंपई सोरेन, नलिन सोरेन, विनोद पांडेय, सुदिव्य कुमार सोनू, पंकज मिश्रा, हफीजुल हसन, स्टीफन मरांडी, विजय हांसदा, सुप्रियो भट्टाचार्य, योगेंद्र प्रसाद और जगन्नाथ महतो को शामिल किया गया है। इसी तरह राजनीतिक प्रतिवेदन सह आगामी कार्यक्रम एवं रूपरेखा समिति में चम्पई सोरेन, नलिन सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सीता सोरेन, विनोद पांडेय, मिथिलेश ठाकुर, सुदिव्य कुमार सोनू, जोबा मांझी, मंगल कालिंदी, स्टीफन मरांडी, शशांक शेखर भोक्ता, सविता महतो, लोबिन हेम्ब्रम, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, बसंत सोरेन और बैद्यनाथ राम को रखा गया है। दोनों समितियों की बैठक एक दिसंबर को मंत्री चम्पई सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास पर होगी।
इन्हें सौंपी गई जम्मेवारी : रांची जिला समिति का अध्यक्ष मुश्ताक आलम, उपाध्यक्ष बिरू तिर्की और अश्विनी शर्मा, सचिव हेमलाल मेहता हेमू और कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को बनाया गया है। खूंटी जिला समिति के अध्यक्ष जुबेर अहमद होंगे। उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिरू, डिकसन पूर्ति, सचिव गुलशन सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल को बनाया गया है। रामगढ़ जिला समिति के अध्यक्ष विनोद किस्कु, गुमला के भूषण तिर्की, लातेहार के लाल मोतीनाथ शाहदेव और गोड्डा जिला समिति के अध्यक्ष बासुदेव सोरेन बनाये गये हैं। चतरा में पंकज प्रजापति, हजारीबाग में शंभुलाल यादव, बोकारो में हीरालाल मांझी, धनबाद में रमेश टुडू, साहिबगंज में शाहजहां अंसारी, पाकुड़ में श्याम यादव, सिमडेगा में किशोर डांग, पलामू में राजेंद्र कुमार सिन्हा गुड्डू, लोहरदगा में मोजम्मील अहमद, कोडरमा में श्याम किशोर सिंह, जामताड़ा में श्यामलाल हेम्ब्रम, गिरिडीह में संजय सिंह, देवघर में संजय शर्मा, गढ़वा में तनवीर आलम खान, पूर्वी सिंहभूम में रामदास सोरेन और सरायकेला-खरसावां में डॉ शुभेंदु महतो को जिला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन