Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी गांधीनगर में हुई एकदिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी गांधीनगर में हुई एकदिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 22 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में सीबीएसई के निर्देशानुसार तथा रांची सहोदया स्कूल कामलेक्स के सौजन्य से हैप्पी क्लासरूम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एसके सिन्हा, टोरियन वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष, लोयला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या परमिता साह तथा डीएवी पुंदाग के प्राचार्य एसके मिश्र भी उपस्थित थे। ध्यातव्य हो कि सीबीएसई पूरे देश में शिक्षण कौशल संवर्धन हेतु समय-समय पर आनलाइन और आॅफलाइन दोनों ही माध्यमों से  विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित कर रही है। 

इसी शृंखला के अंतर्गत हैप्पी क्लासरूम विषय पर सुरेंद्रनाथ सेंटेनेरी  स्कूल की शिक्षका तनुश्री सेनगुप्ता तथा अर्चना अग्रवाल ने उपरोक्त विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। कक्षाओं को किस प्रकार खुशहाल बनाया जाये? उन्हें शिक्षकों के द्वारा किस प्रकार कुशलतापूर्वक  संचालन किया जाये? 

ऐसे प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। विशेषज्ञों ने कक्षा को खुशहाल और तनावरहित रखते हुए बच्चों में अधिगम स्तर की वृद्धि के लिए उनके विभिन्न कारणों पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में रांची एवं अन्य जिलों के लगभग एक सौ शिक्षकों ने भाग लिया। 

इसके पूर्व आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। प्राचार्य एसके सिन्हा ने आये हुए सभी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों का स्वागत किया। मौके पर विद्यालय के बच्चों ने  स्वागतगीत प्रस्तुत किये। कार्यशाला को सफल बनाने में अमित दत्ता, निराकार आचार्या, ब्रजेश जी सिन्हा, कविता मुखर्जी, के नलिनी, के के प्रसाद आदि शिक्षकों का योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,552