Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : 10 जुलाई से बीमार मादा तेंदुए की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : 10 जुलाई से बीमार मादा तेंदुए की मौत
विज्ञापन
  • रांची के बिरसा जू में मादा तेंदुए की मौत से 5 नये मेहमानों के जन्म का जश्न पड़ा फीका

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा जू में 20 जुलाई को पांच मगरमच्छ के जन्म की खुशी का जश्न अभी ठीक से मना भी नहीं था कि आज यानी 21 जुलाई को एक मादा तेंदुए राधा की मौत से पूरे बिरसा जू में मातम पसर गया। 

10 जुलाई से बीमार चल रही मादा तेंदुए की मौत आज सुबह 11:30 हो गयी। बीमार तेंदुए का इलाज वेटरनरी कॉलेज रांची और बिरसा जू चिकित्सालय के डॉक्टर कर रहे थे, इतना ही नहीं तेंदुए को बचाने के लिए वर्ल्ड लाइफ देहरादून के चिकित्सक डॉ इलिराज से भी परामर्श लिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण बढ़ती उम्र, हेपेटाइटिस और निमोनिया बताया गया। मामले की विस्तृत जांच के लिए सैंपल को वेटरनरी कॉलेज कांके भेजा गया है। मादा तेंदुआ राधा को 2 मार्च 2017 को लखनऊ के चिड़ियाघर से रांची के बिरसा जू गया था। 

मादा तेंदुए को बचाने की हरसंभव कोशिश की गयी, इसको लेकर बाकायदा वेटरनरी कॉलेज रांची और बिरसा जू के चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश साहू लगातार जुटे हुए थे। वर्ल्ड लाइफ देहरादून के चिकित्सक से भी लगातार परामर्श लिया जा रहा था।

विज्ञापन