Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नगर निगम हजारीबाग का वेबसाइट लॉन्च

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नगर निगम हजारीबाग का वेबसाइट लॉन्च
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीगा। आये दिन देखा जाये तो हजारीबाग नगर निगम में विभिन्न कोषांग से संबंधित शिकायत फीडबैक प्राप्त होते हैं तथा कुछ लोगों को असुविधा होती है। इस को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त नगर, निगम हजारीबाग, प्रेरणा दीक्षित ने आज वेबसाइट लांच किया। जिसका website  hzbnagarnigam.in है, जिसमें आम जनों को डिजिटल सुविधा देने के लिए वेबसाइट बनाया गया है। 

अब आम जन निगम से संबंधित कंप्लेन  आनलाइन रेजिस्टर कर सकते है तथा अपना  आनलाइन फीडबैक दे सकते है। उक्त website  में कार्यालय से संबंधित सूचनाएं, कार्यालय कर्मी की विवरणी उनसे संबंधित कार्यो का उल्लेख है।

इस पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत  टूरिज्म से संबंधित जानकारियां भी उपलध है। वेबसाइट में क्विक लिंक से संबंधित प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, म्युनिसिपल लाइसेंस, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल , मैरिज सर्टिफिकेट ,birth and death सर्टिफिकेट रेजिस्ट्रेशन, वाटर टैंक बुकिंग तथा सेप्टिक टैंक क्लीनिंग बुकिंग  से संबंधित आवेदन दे सकते है।

website  में डैली हाईलाइट, नगर निगम के सभी कोषांगों से संबंधित जानकारियां भी उपलध है। वेबसाइट लांच के समय कार्यपालक अभियंता, टाउन प्लानर, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, प्रधान सहायक तथा कनीय अभियंता उपस्थित थे।

विज्ञापन