Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड कुरैश कांफ्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने बाबर कुरैशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड कुरैश कांफ्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने बाबर कुरैशी
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी बाबर कुरैशी के सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रूप से कार्य करने के फलस्वरूप कुरैशी समाज ने बाबर कुरैशी को झारखंड कुरैश कांफ्रेंस के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

ज्ञात हो कि दिनांक 20 जुलाई को रांची मानीटोला स्थित डोरंडा दावत पैलेस में झारखंड कुरैश कांफ्रेंस की एक अहम बैठक बुलायी गयी थी जिसमें पूरे समाज की उन्नति के संबंध में विभिन्न प्रकार की चर्चा हुई। 

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कुरैश कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी शामिल हुए। मौके पर राष्ट्रीय कुरैश कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनबद्र अली कुरैशी के निर्देश पर लोकप्रिय एवं प्रखर समाजसेवी बाबर कुरैशी को झारखंड कांफ्रेंस युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 

युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बाबर कुरैशी ने कहा है कि समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहा हूं और आगे भी इसके लिए प्रयासरत रहूंगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,843