Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ये झारखंड है... सरकारी राशन मांगोगे, तो भगा दिये जाओगे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ये झारखंड है... सरकारी राशन मांगोगे, तो भगा दिये जाओगे
विज्ञापन
  • राशन योजना में जमकर धांधली, 4 महीने से नहीं मिला राशन

टीम एबीएन, रांची। केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के राशन के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ये पैसा गरीबों को नहीं बल्कि भ्रष्ट बिचौलियों के जेबों में जा रहा है। सरायकेला में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। जहां राशन योजना में जमकर धांधली की जा रही है। 

धांधली और राशन डीलर की मनमानी, ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गयी है। आलम यह है कि 4 महीने से कार्डधारक राशन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। तस्वीरें जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय की है, जहां शिवनारायणपुर के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।

राशन योजना में जमकर धांधली

इस दौरान सभी ग्रामीणों ने एक सुर में राशन योजना में हो रही लापरवाही और धांधली के खिलाफ हल्ला बोल किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीडीएस डीलर उन्हें राशन देने में आनाकानी करता है और बिना राशन दिए ही उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। ये सिलसिला 4 महीने से बदस्तूर जारी है। 

राशन डीलर की मनमानी इस कदर है कि कार्डधारक रात के 3 बजे से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। बावजूद उन्हें राशन देना तो दूर, उलटा डीलर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हें भगा देता है।

लाभुकों को 4 महीने से नहीं मिला राशन
ग्रामीण शिकायत करते हैं तो अधिकारी उसे अनसुना कर देते हैं। राशन डीलर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए राशन की कालाबाजारी करता है। लाभुकों को राशन ना देकर उसे बेच दिया जाता है। ग्रामीण डीलर की शिकायत कर-कर के परेशान हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई तो दूर उन्हें आश्वासन देने वाला भी कोई नहीं। 

हारकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर अपनी मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। बीते 4 महीन से गरीब ग्रामीण पर्ची लेकर दर बदर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी जा रही। ऐसे में देखना यह होगा कि खबर दिखाने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का हल और आरोपी डीलर पर कार्रवाई होती है या नहीं।

विज्ञापन