Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री आलमगीर आलम

धनबाद : वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री आलमगीर आलम
विज्ञापन

गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे मंत्री

टीम एबीएन, धनबाद। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी धनबाद जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। तीन गाड़ी आपस में टकरा गयी। इस हादसे में तीन पुलिस जवान घायल हो गए हैं। हालांकि मंत्री आलमगीर आलम इस घटना में बाल-बाल बच गये। 

एस्कॉर्ट वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंच कर मंत्री आलमगीर आलम को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया है।

घटना में घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि दुमका से मंत्री आलमगीर आलम रांची के लिए रवाना हुए थे। जामताड़ा से उन्हें एस्कॉर्ट कर बोकारो तक छोड़ना था। जामताड़ा से निकलने के बाद धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के लिलोरी मंदिर के पास अचानक अंडर पास में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी काफी तेज गति से चल रही थी। अचानक मंत्री की गाड़ी में ब्रेक लगा, जिसके बाद वह काफी धीरे हो गयी, जिससे एस्कॉर्ट वाहन की मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी से टक्कर हो गयी। 

एस्कॉर्ट की दो वाहन और मंत्री की वाहन में आपस में टक्कर हुई है। इस हादसे में मंत्री आलमगीर आलम बाल-बाल बच गये। सूचना मिलने के बाद कतरास थाना और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। 

वहीं बाघमारा सीओ एसके प्रजापति भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री आलमगीर आलम को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना में घायल तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय निचीतपुर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,433