Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : थर्मल पावर के ताइक्वांडो एकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशनल की परीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : थर्मल पावर के ताइक्वांडो एकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशनल की परीक्षा
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से कोडरमा थर्मल पावर में स्थित ताइक्वांडो एकेडमी (एक्रिएशन क्लब) में बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशनल की परीक्षा ली गयी, जिसमें कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष सह-परीक्षक आकाश चंद्रा, महासचिव अशोक कुमार मुख्य परीक्षक एवं सीनियर प्रशिक्षक प्रवीण कुमार मौजूद थे। 

ताइक्वांडो संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इन बच्चों का प्रशिक्षण विगत कई महीने से चल रहा था और इन बच्चों में काफी प्रतिभा छुपी हुई है। जिससे आने वाले दिनों में इन बच्चों के प्रदर्शन में निखार आयेगा।

वही खिलाड़ियों में येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले  कृतिका राय, अंशिका राय, सूर्यांश राय, रियांश रंजन, अमायरा, आराध्या कश्यप, अरनी सिंह, सौंर्या सिंह, दृष्टि कुशवाहा, अदृति प्रमाणिक, नीलांजना गोराई, संस्कृति सिन्हा, सुदीक्षा सिन्हा, आर्यन मंडल, सौम्यजीत साहा, विराट मौर्य, श्रेया कुमारी, समैयरा, साक्षी प्रसाद एवं मानवी को येलो बेल्ट प्रदान की गयी।

बेल्ट प्राप्त करने के पश्चात कई बच्चे भावुक होकर खिल उठे और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने का मौका मिला, साथ-साथ खिलाड़ियों के माता-पिता भी बच्चों का प्रदर्शन देखकर काफी उत्साहित थे।

विज्ञापन