टीम एबीएन, लोहरदगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने लोहरदगा में आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी के गिरफ्तार किये जाने पर आईबी तथा एनआईए की टीम की सराहना करते हुवे बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोहरदगा झारखण्ड के सबसे संवेदनशील जिले के रूप में माना जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी ने लोहरदगा में अनेक लोगों को आतंकी गतिविधियों के लिये प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया है, यह इस क्षेत्र के लिए चिन्ताजनक स्थिति है, वैसे लोगों को चिन्हीत कर उन्हें भी अविलंब गिरफ्तार करने की आवश्यकता है।
भाजपा नेता ने कहा है कि लोहरदगा में पिछले वर्षो में हुए साम्प्रदायिक घटनाओं को योजनावद्ध तरीके से करवाने में इस तरह के तत्वों की संलिप्तता तथा स्लीपर सेल के माध्यम से घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया जाता रहा है।
आम नागरिकों की सजगता तथा प्रशासनिक कार्रवाई से हीं ऐसे तत्वों पर लगाम लगाया जा सकता है। उन्होंने नागरीकों से अपिल कि है कि संदिग्ध गतिविधियों पर सावधानी बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें, जिससे इस तरह के उपद्रवी तत्वों पर अंकुश लग सके।