Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में संध्या 5 बजे आदिवासी महिलाओं के साथ मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के अमानवीय चेहरे का पर्दाफाश किया गया। 

मौके पर जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि जिस प्रकार पूरा मणिपुर राज्य विगत ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। बावजूद इसके देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार मूक दर्शक बनी हुई है तथा अब तक मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को नंगा कर उनके शरीर के साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो प्रकाश में आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मलिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी जी के चुप्पी पर सवाल उठाया है। 

आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है। सबसे दुर्भाग्य की बात है कि आज मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसकी गलत नीतियों के कारण आदिवासी समाज के दो गुटों के बीच खून खराबा और हिंसा फैली हुई इससे भाजपा और आर एस एस का चेहरा बेनकाब हुआ है।

इनकी विचारधारा और सोच हमेशा से लोगों के बीच नफरत और हिंसा फैलाने का रहा है विगत ढाई माह से जारी हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही हजारों दुकान मकान एवं धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। जिसकी सारी जवाबदेही भाजपा शासित मणिपुर सरकार के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह की नाकामी का नतीजा है। 

दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा के बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं वही मणिपुर राज्य को जलते छोड़कर विदेश यात्रा में मस्त थे। वहीं हमारे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने मणिपुर जाकर लोगों के बीच आपसी शांति व सद्भाव के लिए बात किए एवं उनके दुख दर्द को साझा किया। 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ अजय सहदेव, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश सचिव जगदीप भगत, जिला उपाध्यक्ष निशीथ जयसवाल, जिला महासचिव पवन गौतम, प्रभात भगत शाहिद अहमद बेलू, सुचित्रा भगत, सामुल अंसारी, सुशीला देवी नंदकिशोर शुक्ला रविंद्र सत्यजीत सिंह, सिंह आजाद खान सत्यदेव भगत तनवीर गौहर जुगल भगत विनोद खैरवार, हाजी सिकंदर अंसारी, विशाल डुंगडुंग, विनय उराव, मुजम्मिल अंसारी, संतोष महतो जमील अंसारी मुनीम अंसारी देवनाथ भगत कुलदीप खाखा गुलाम जिलानी सज्जाद अंसारी जसीम अंसारी, शिवचंद उरांव दिलीप उरांव वीरेंद्र उरांव मंगलेश्वर उरांव सैफ अहमद, कैश आलम, शुभम शहदेव, विजय भगत इलियास अंसारी दुर्गा उरांव,  इमरोज अंसारी, इरशाद अंसारी सुशीला उरांव जगन उराव, श्रीकांत उरांव जगदीश भगत सुखराम उरांव सोहेल अख्तर, संतोष साहू, संजय साहू, मोहम्मद गुड्डू, छोटू साहू, कविश जयसवाल हरि भगत समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन