टीम एबीएन, लोधमा (कर्रा)। लोधमा में इन दिनों हाथियों का झुंड ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमणशील है। बुधवार की रात अचानक हाथियों का झुंड लोधमा पहुंच गया और दिलीप केसरी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
वहीं देवेंद्र महतो अपने खेत में झोपड़ीनुमा मकान बनाकर सपरिवार सो रहे थे कि अचानक हाथियों के झुंड ने उनके मकान पर हमला बोले दिया, जिससे देवेंद्र महतो का परिवार बाल-बाल बचा। सभी भागने में सफल रहे।
वहीं फिलहाल हाथियों का झुंड सावड़ा जरिया जंगल में डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।