टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के सिरसी मोहल्ला निवासी केसरी समाज के दो युवक (दोनों सगे भाई) संतोष केशरी व दीपक केशरी की मौत बाबाधाम देवघर से लौटने के क्रम में बगोदर के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। ये दोनों अपने घर के कमाऊ सदस्य थे।
इनकी मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रामगढ़ केशरवानी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष किशोरी लाल केसरी की अगुवाई में मृतक के परिजनों से मिल घटना पर शोक व्यक्त किया।
अध्यक्ष ने कहा कि मृतक के परिजनों को हरसंभव समाज की ओर से मदद दी जायेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत न हो, इसे लेकर भी वे बहुत जल्द हजारीबाग उपायुक्त से मिलेंगे और इस परिवार की मदद के लिए उनसे गुजारिश करेंगे।
इस दौरान परिजनों को प्रतिनिधिमंडल ने 20,000 रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर संजय, अर्जुन, उमेश, कासी, बिनोद, सुनील, मदन, संतोष , अमित, तपेश, पिंटू, मिंटू समेत कई लोग मौजूद थे।