Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : पेंशन की राशि के लिए बैंक का चक्कर काट रहा मूक बधिर संजय राम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विष्णुगढ़ : पेंशन की राशि के लिए बैंक का चक्कर काट रहा मूक बधिर संजय राम
विज्ञापन

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ बैंक आफ इंडिया शाखा के उपभोक्ता बैंक में हो रही असुविधा से खासा परेशान हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि सही समय पर बैंक में पासबुक प्रिंट नहीं होता। आधार लिंक के लिए महीनों इंतजार कराया जाता है। पासबुक को आधार से जुड़वाने के लिए बार-बार बैंक का चक्कर काटना पड़ता है। 

खुद के पैसे निकासी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है। वहीं बैंक का सीधा निर्देश है कि 10 हजार से अधिक की राशि की निकासी ही बैंक से होगी। इससे कम की राशि की निकासी के लिए मिनी बैंक (सीएसपी) भेज दिया जाता है।  लिहाजा आधार लिंक और ई-केवाईसी के बगैर उपभोक्ताओं के खाते से राशि की निकासी नहीं हो पाती है। दूर दराज से बैंक आने वाले बुजुर्ग महिला पुरुष हर दिन बैंक से बैरंग हताश और निराश लौटने को मजबूर हैं। 

अलपिटो के राहुल बताते हैं कि बैंक आफ इंडिया विष्णुगढ़ शाखा में मेरा खाता है। स्कॉलरशिप का पैसा मेरे खाते में आया है, पर केवाईसी अपडेट नहीं होने से राशि नहीं निकल रही है। जबकि युवक को कॉलेज में एडमिशन लेना है। 

वहीं चलनिया नावाडीह का मूक बधिर संजय राम पिता सीबू भुइयां अपने पेंशन की राशि निकासी के लिए महीनों से परेशान है। बैंक साथ आयी मां का कहना है कि आधार लिंक के लिए बैंक को कई बार आवेदन दिया गया है। पर दो माह हो गये, लिंक नहीं हुआ।

इस संबंध में बैंक कर्मी ने बताया कि केवाईसी के अधिक फार्म जमा हैं। स्टॉफ की कमी है। लगे हुए हैं। वहीं पासबुक प्रिंट के लिए बारकोड दी जा रही है, जिससे प्रिंटिंग का कार्य आसान हो जायेगा। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,314