Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : झुमरा बाजार में मोबाइल चोर धराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : झुमरा बाजार में मोबाइल चोर धराया
विज्ञापन

भरपूर पिटाई के बाद हुआ पुलिस के हवाले

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र के झुमरा में हर गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में चोरी की घटनाएं लगातार घट रही हैं। इस बार एक बार फिर गुरुवार की दोपहर चोरों ने दारू खैरका निवासी दिगंबर मंडल का मोबाइल चोरी कर लिया। दिगंबर झुमरा बाजार में सब्जी की खरीदारी कर रहे थे, तभी चोर ने उनके पैकेट से मोबाइल निकाल लिया। जिसे कुछ लोगों ने देख लिया। 

इस बात की भनक लगते ही चोर मोबाइल फेंक फरार होने का प्रयास किया। तभी ग्रामीणों ने उसे कुछ दूर दौड़ा कर पकड़ा। चोर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे दारू थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पूर्व झुमरा बाजार से हरली निवासी शहजाद अंसारी का मोबाइल भी सब्जी खरीदने के दौरान चोरी हो गया था। 

इस बारे में दिगंबर ने बताया कि चोर ने मोबाइल चोरी करने के बाद तुरंत अपने किसी साथी के पास मोबाइल को फेंक दिया, जिसे लेकर उसका साथी फरार हो गया और उसका मोबाइल उसे नहीं मिल पाया। चोर को दारू थाना पुलिस के हवाले किया गया है। 

देखना है कि उसका व अन्य का मोबाइल मिल पाता है या नहीं। झुमरा बाजार में चोरों का हौसला पूरी तरह से बुलंद है और वह लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल, लड़के को कागजी प्रक्रिया के बाद मेडिकल जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,618