टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र के राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय दारु बालक के शिक्षक मुकेश कुमार के खिलाफ लगे यौन शोषण व छेड़छाड़ के आरोप के मामले में दारू थाना में मामला दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।
इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को चिट्ठी लिखकर इस मामले की जांच करने का आदेश दिया था। इस मामले की जांच के बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिवेदन थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की अनुशंसा की है।