Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : डकैती-गोलीबारी से सहम उठा टुंडी का कटानिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : डकैती-गोलीबारी से सहम उठा टुंडी का कटानिया
विज्ञापन
  • धनबाद में अज्ञात अपराधियों ने घर में डाला डाका, एक को मारी गोली

टीम एबीएन, धनबाद। टुंडी थाना क्षेत्र के कटानिया में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने शंकर चौधरी के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गृह स्वामी शंकर चौधरी को गोली भी लगी है। 

गोली की आवाज और हो हल्ला के बाद जब आस पास के ग्रामीण दौड़े तब तक अपराधी भाग चुके थे। घटना की सूचना पर टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। डीएसपी भी पहुंचने वाले हैं। 

घायल शंकर को धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। अपराधी घर में गृह भेदन कर घुसे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,500