गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली बरियार में भारतीय जनता युवा मोर्चा का बैठक भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। जिसमें हिमांशु जी ने नई कमिटी का गठन किया, जिसमें अध्यक्ष सर्वेसर्वा हिमांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष बालमोहन साहू,सतीश साहू, महामंत्री सुबोध प्रसाद, बालेश्वर सिंह, मंत्री रवि प्रसाद, अनूप बाड़ा, सोसल मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी मिथलेश कुमार, IT सेल प्रभारी रामकुमार सिंह, कार्यालय मंत्री जीतू बड़ाईक, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू को नियुक्त किया गया। जिसमें जिला IT सेल प्रभारी सह रायडीह प्रभारी सुमित प्रसाद के साथ सभी भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद हुए।