टीम एबीएन, रांची। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन रांची विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के एंट्रेंस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
ज्ञात हो कि इस इंस्टीट्यूट में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए मात्र 11 सीट हैं और आकृति ने सिनेमेटोग्राफी के लिए इस एंट्रेस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के लिए आकृति सिन्हा को स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा और शिक्षक मनोज कुमार शर्मा तथा अन्य विभागीय कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।