- मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा ने गो आहार के तहत दवाई और पंखे उपलब्ध कराये
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के 22वें स्थापना दिवस को लेकर राज्यव्यापी गौ सेवा एवं जीव संरक्षण के तहत आठ दिवसीय के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबड़ा के सम्मान में श्री कोडरमा गोशाला परिसर में गो आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर गौ माताओं को रोटी, गुड़ आदि खिलाया गया। मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा के साथ-साथ पशु पक्षियों की सेवा प्राथमिकताओं मैं है। गाय एक पशु ना होकर पूजनीय भी है। मंच प्रत्येक माह अपने पांच मुख्य कार्यक्रमों में गौ सेवा को विशेष स्थान देता आ रहा है।
इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच 75 शाखाओं में पहली बार गौ माता के लिए दवाई उपलब्ध करायी है, इसके लिए प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के अधिकारियों ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया एवं उनकी टीम को बधाई दी है और सभी शाखाओं से ऐसे कार्यक्रम चलाने की अपील भी की है।
मौके पर सचिव आशीष जोशी सह शिवेश पच्चीसिया, शुभम चौधरी, संजय जैन, महावीर खेतान, आशीष शर्मा अरविंद चौधरी, आशीष केडिया और गौशाला के कर्मचारी और मैनेजर उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर झुमरी तिलैया मारवाड़ी मंच प्रेरणा शाखा ने भी 8 दिवसीय कार्यक्रम के तहत गौशाला पहुंचकर गो आहार कार्यक्रम चलाया और शाखा की ओर से गौ माताओं के लिए दो पंखे भी गौशाला को उपलब्ध कराये।
मौके पर अध्यक्ष श्रेया केडिया और सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि करोड़ों लोग गौ माता में आस्था रखते हैं। गाय भारतीय कृषि की रीढ़ है। गाय बूढ़ी भी हो जाये तो कृषि कार्यों में उपयोगी होती है। परियोजना निदेशक शालू चौधरी ने कहा कि अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अन्य मौकों पर 1100 रुपये में 550 और रोटी उपलब्ध करायी जाती है।
इसके लिए प्रेरणा शाखा के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है और गौ माता की सच्ची सेवा की जा सकती है। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सदस्य प्रगति चौधरी, मिनी हिसारिया, निशा संघाई आदि उपस्थित थे। बताते चलें कि गुरुवार को नारी चेतना, खेलकूद व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।