Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : नगर निगम के प्रशासक ने करायी तालाब की सफाई

हजारीबाग : नगर निगम के प्रशासक ने करायी तालाब की सफाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। नगर निगम हजारीबाग क्षेत्र के कूद में अवस्थित तालाब से दुर्गन्ध आ रही थी। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत गत शानिवार को की थी। नगर निगम के प्रशासक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को इस जगह नगर निगम की टीम भेजी  एवं सफाई का निर्देश दिया। 

सफाई के क्रम में वहां बोरा में बंद एक मृत पशु (कुत्ता) पाया गया, जिससे दुर्गंध आ रही थी। पशु को निकाल दिया गया तथा तालाब में प्लावित ठोस अपशिष्टों की सफाई की गयी। साथ ही ब्लीचिंग पावडर तथा चूना का छिड़काव किया गया। 

नगर वासियों से नगर निगम अपील करती है कि तालाब को साफ रखने में अपनी भूमिका निभायें। किसी भी प्रकार से तालाब को गंदा करने पर या पशु फेंकने पर नगर निगम दंडात्मक कार्यवाही करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,784