Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाह रे सिस्टम : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थानेदार से मिला शिष्टमंडल

वाह रे सिस्टम : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थानेदार से मिला शिष्टमंडल
विज्ञापन
  • बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानेदार से मिला शिष्टमंडल 

टीम एबीएन, दारू। एक शिष्टमंडल दारू थाना के प्रभारी अमित कुमार जी से मिलकर दारू बक्शीडीह के निवासी मनोज कुमार ठाकुर की नाबालिक बच्ची के साथ बक्शीडीह निवासी पारा शिक्षक मुकेश कुमार सिन्हा के द्वारा बलात्कार की घटना घटी जिसमें अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिष्टमंडल ने दारू थाना प्रभारी अमित कुमार से मांग किया कि जल्द से जल्द अभियुक्त को गिरफ्तार करें और उस पर धारा 376 के तहत केस कर उसे जेल भिजवाये। शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि सभी वर्गों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 इस को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं इसमें सलंग व्यक्तियों को गिरफ्तार करें। शिष्टमंडल के सदस्यों में मुख्य रूप से नाई समाज के जिलाध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा वर्ग स्थान मंच के महामंत्री छेदी ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, इस शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे थे। 

मौके पर नाई समाज के जिला कोषाध्यक्ष महेश ठाकुर, नाई समाज के उपाध्यक्ष रामदेव ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव विजय ठाकुर, महावीर ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर,नरेश ठाकुर, गोविंद कुमार,विकास कुमार, तालेश्वर ठाकुर, अनुज ठाकुर, विक्रम ठाकुर, चंदन ठाकुर,विनोद पांडे, सरोज ठाकुर, सुरेश ठाकुर, संतन कुमार ,अरविंद ठाकुर, मनोरंजन कुमार सिन्हा, महावीर ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, विष्णु ठाकुर,मनोज ठाकुर, राजन सिन्हा,संजय कुमार,सुभाष सिंह, लाटू ठाकुर आदि विभिन्न समाज के लोग उपस्थित थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,618