Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या हाल होगा : जयंत सिन्हा

झारखंड में पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या हाल होगा : जयंत सिन्हा
विज्ञापन
  • रामगढ़ में घटी घटना चिंताजनक; झामुमो-कांग्रेस ठगबंधन सरकार में कानून व्यवस्था हुई जर्जर

टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के पतरातू में 17 जुलाई को एक दुखद घटना घटी। एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार जी व रजरप्पा थाने के दरोगा सोनू साव को अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

हजारीबाग सांसद सह वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा को जैसे ही मामले की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन से घटना की जानकारी ली। उन्होंने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक से घटना पर विस्तृत चर्चा की। 

साथ ही अस्पताल में चिकित्सकों से बात कर दोनों अधिकारियों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। श्री सिन्हा इस घटनाक्रम पर लगातार अपनी नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हूं।

 झारखंड में आज अपराधी बेखौफ हैं। झामुमो-कांग्रेस की ठगबंधन सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो गयी है। जिस राज्य में पुलिस सुरक्षित नहीं है, वहां जनता का क्या हाल होगा? झारखंड की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य सरकार दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,416