टीम एबीएन, रांची। राज्य के सभी 28 बाजार समितियों के कार्यों की समीक्षा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रबिन्द्र सिंह और एमडी कमलेश्वर प्रसाद सिंह मिलकर करेंगे। इसके लिए राज्य की सभी कमेटियों को निर्देश दे दिया गया है।
बैठक में सभी मार्केट सुपरवाइजर को को भी बुलाया गया है, ताकि बाजार समितियों के विकास में उनके विजन को जाना जा सके। मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन ने राज्य के सभी बाजार समितियों के सचिव को हिदायत दिया है कि वह पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में आये, ताकि एक एक बाजार समिति पर विस्तार से चर्चा की जा सके।
उन्होंने बाजार समिति के सचिवों से दुकानों की संख्या, आवंटन की स्थिति और सरेंडर दुकानों स्थिति के साथ-साथ वैसे दुकानों और गोदामों को भी सूची उपलब्ध कराने को कहा है जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।