Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रजिस्ट्री आफिस में खचाखच भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रजिस्ट्री आफिस में खचाखच भीड़
विज्ञापन
  • रजिस्ट्री दफ्तर में लोगों का हुजूम, 1 अगस्त से दर में होगी बढ़ोतरी

टीम एबीएन, रांची। आपने मंदिरों में भीड़ देखी होगी। वोटिंग के लिए भीड़ देखी होगी, लेकिन किसी रजिस्ट्री दफ्तर में लोगों का हुजूम नहीं देखा होगा। आखिर क्यों जमशेदपुर शहर में रजिस्ट्री कार्यालय में लोग भीड़ लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 

जमशेदपुर शहर के रजिस्ट्री आफिस की, जो खचाखच भीड़ से भरी है। लोग कतार में रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द अपनी जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री करा सके। पूरे शहर में इन दिनों रजिस्ट्री कराने की होड़ सी मची है। वजह 1 अगस्त से जमशेदपुर समेत राज्य भर के शहरी इलाकों में जमीन रजिस्ट्री की दर महंगी हो जायेगी। 

1 अगस्त से रजिस्ट्री दर में होगी बढ़ोतरी
राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त निबंधन ने सभी जिलों के डीसी और सब रजिस्टार से 26 जुलाई तक न्यूनतम मूल्य का प्रस्ताव मांगा है। 28 जुलाई तक रजिस्ट्री की दर तय कर स्क्रूटनी और जांच का काम होगा।

बात करें दरों की तो इन क्षेत्रों में होगी 20 फीसदी बढोतरी-

  • बिस्टुपुर मेंन रोड बाजार के समीप
  • सर्किट हाउस क्षेत्र
  • साकची मेन रोड आम बागान
  • बाराद्वारी क्षेत्र

इसके अलावा इन क्षेत्रों में  होगी 10 फीसदी रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी-

  • कदमा
  • सोनारी
  • भालुबासा
  • एग्रीको
  • सिद्धगोड़ा
  • बारीडीह
  • टेल्को
  • बर्मामाइंस
  • मानगो

10-20 फीसदी तक रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी!

वहीं, शहरी क्षेत्रों में भूमि की रजिस्ट्री महंगी होने पर आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है। पाई-पाई जोड़कर अपने लिए घर खरीदने वाले लोगों का कहना है कि पहले ही घर खरीदकर उनकी जेब पर बोझ बढ़ता है। ऐसे में रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी उनके लिए दोहरी मार की तरह है। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि हर 2 साल में शहरी इलाकों में रजिस्ट्री रेट बढ़ता है, लेकिन इससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ता है।

रजिस्ट्री दफ्तर में लोगों का हुजूम

ऐसे में सरकार को शहरी इलाकों में फ्लैट की दर को कम करवाना चाहिए। ताकि आम लोगों को थोड़ी रियायत मिल सके और ज्यादा से ज्यादा लोग फ्लैट्स खरीद सके। इससे सरकार को राजस्व मिलेगा। नयी दरें 31 जुलाई से लागू हो सकती हैं। यही वजह है कि लोग रजिस्ट्री आॅफिस पहुंचकर जल्द से जल्द अपनी जमीन और फ्लैट्स की रजिस्ट्री करवा रहे हैं। क्योंकि 31 जुलाई के बाद से रजिस्ट्री के लिए 4 गुना कीमत देनी पड़ेगी।

विज्ञापन