टीम एबीएन रांची। रांची। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के लक्ष्य प्राप्ति के लिए दूसरा फूड सिस्टम डॉयलॉग का आयोजन 18 और 19 जुलाई को रांची में होगा। कार्यक्रम में 23 और 24 जुलाई को रोम में होनेवाले यूएन फूड सिस्टम समिट में तय एजेंडे पर विचार किया जायेगा।
रांची में होने वाले सम्मेलन की अनुशंसा रोम के सम्मेलन में भेजी जायेगी। इसका आयोजन लोगों में खान-पान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेगा।
इसमें झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, प बंगाल, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगना, कर्नाटक आदि राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में सुरक्षित और पौष्टिक खाना, स्थायी खपत, प्राकृतिक आधारित खान-पान उत्पादन आदि मुद्दे पर विचार किया जायेगा।