Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़ी खबर : अमन साव गिरोह के गुर्गों की गोलीबारी में डीएसपी गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़ी खबर : अमन साव गिरोह के गुर्गों की गोलीबारी में डीएसपी गंभीर
विज्ञापन
  • शूटर को पकड़ने गयी एटीएस टीम से मुठभेड़, फायरिंग में डीएसपी नीरज कुमार घायल

टीम एबीएन, रामगढ़। कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गयी एटीएस की टीम से मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ के दौरान डीएसपी नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। इससे डीएसपी घायल हो गये। जबकि एक अन्य दारोगा को भी गोली लगी है। यह घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित तेरपा में हुई।

एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एटीएस की टीम पतरातू में अमन साहू गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने के लिए गयी थी। अपराधियों को पकड़ने के दौरान अपराधियों ने नीरज कुमार के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नीरज कुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वही अपराधियों की धरपकड़ में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

घटना की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी ने कहा कि एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लगा है, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी चल रही है। इधर, रांची पुलिस की टीम भी अपराधियों को दबोचने में जुट गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,465