टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा-गया रेलखंड स्थित गाड़ी संख्या 13305 इंटरसिटी एक्स के गझंडी स्टेशन में आगमन के दौरान दो महिला शराब तस्कर को करीब 100 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गझंडी रेलवे स्टेशन में समय करीब 08.50 बजे गश्त करते हुए दो महिला को कुछ बोरी के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ देखा गया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम बेबी देवी (40) पति स्व विजय पासवान सा मानपुर थाना मुफस्सिल जिला गया तथा संजू देवी उर्फ घेघी पति अजय प्रसाद पटवा टोली थाना बुनियादगंज जिला गया बतायी।
उनके पास से बरामद बॉटल व प्लास्टिक की थैली को चेक किया गया तो उसमे अवैध रूप से लाया गया। देशी शराब की क्षमता करीब 100 लीटर पाया गया। देशी शराब तस्करी में लिप्त महिलाओं से पूछने पर बताया कि हमलोग गरीब आदमी है और सस्ते दामों में शराब खरीदकर अधिक दामों में बिहार के गया जिला में ले जाकर चोरी छिपे बेचते है।
इससे अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उपरोक्त दोनों महिला तस्कर से बरामद सभी 100 लीटर देशी शराब को जब्त किया गया और उसे उसका अपराध बताया गया। महिला आरक्षी के समक्ष गिरफ्तारी रिपोर्ट बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को फोन कर दी गयी। बरामद सभी देशी शराब का अनुमानित कीमत 10,000/- आंका गया। जब्तशुदा शराब और दोनों महिला तस्कर को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द किया गया।