Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : सरकारी अल्ट्रासाउंड मशीन बनी केवल शोभा की वस्तु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : सरकारी अल्ट्रासाउंड मशीन बनी केवल शोभा की वस्तु
विज्ञापन
  • लातेहार के सरकारी अस्पताल में सिर्फ देखने के लिए है अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का दावा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अमूलचूल परिवर्तन करके काफी बेहतर किया गया हैं। हालांकि सरकार के दावा लातेहर के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ रहा है। लातेहार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है। 

इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लातेहार के सरकारी अस्पताल में सुविधाओं का काफी टोंटा देखने को मिला। सरकार की ओर से अस्पताल को संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण जनता को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। लातेहार के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन सिर्फ देखने के लिए है। मरीजों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। 

अस्पताल के डॉक्टर अभी भी बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को लिख रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों की गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है। दूरदराज से आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं कई उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लगा रहता, जिस कारण मरीज की इलाज कराये वापस जाना पड़ता है। 

इस मामले में उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालिका ने कहा कि डॉक्टर के नहीं आने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। डॉक्टर आयेंगे तो मरीजों का इलाज हो पायेगा। वहीं लातेहार हॉस्पिटल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मरीजों के इलाज में अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच में टेक्नीशियन की कमी के कारण जांच संभव नहीं हो पा रही है। इसको लेकर सरकार को पत्र लिखा गया है। मार्गदर्शन मिलते ही संसाधन को दुरुस्त कराने की कवायद की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,474