Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्राथमिक शिक्षा से गांव-गांव में दूर करेंगे निरक्षरता : पवन राय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्राथमिक शिक्षा से गांव-गांव में दूर करेंगे निरक्षरता : पवन राय
विज्ञापन
  • क्षमता विकास का चार दिवसीय प्रशिक्षण 3 जिलों का शुरू

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। एकल अभियान का प्राथमिक शिक्षा क्षमता विकास वर्ग का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शिव शक्ति धाम नावाडीह डोमचांच में शुरू हुआ। जिसमें हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जिले के 39 संच प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। 

प्रशिक्षण वर्ग में प्रभाग 3 के अभियान प्रमुख पवन कुमार राय ने पंचमुखी शिक्षा पर कहा कि प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से ही गांव में निरक्षरता को दूर करेंगे, आरोग्य शिक्षा के माध्यम से बीमारी मुक्त बनाएंगे। गांव के विकास में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एकल अभियान लगा हुआ है। 

वहीं मुखिया ममता देवी ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है। सावित्री फुले बाई शिक्षा देने के लिए निकलती थी तो उनके ऊपर इंट, कीचड़, गोबर फेंकते थे, इतने परिश्रम के बाद माता फूलों बाई के संघर्ष का परिणाम है कि आज की नारी शक्ति शिक्षा की ओर अग्रसर है। 

प्रशिक्षण को पंचायत समिति की सदस्य देवंती देवी, एकल अभियान के उत्तर झारखंड संभाग प्रमुख जीतलाल हसदा, संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख धनंजय दास, हजारीबाग अभियान प्रमुख रूद्रदेव पांडे, ग्राम स्वरोजगार योजना प्रमुख अरविंद कुमार, आरोग्य प्रशिक्षण संभाग प्रमुख नरेंद्र प्रसाद, भाग प्रशिक्षण प्रमुख प्रेम राम, ग्राम स्वरोजगार योजना प्रमुख भरत सिंह, भाग आरोग्य प्रशिक्षक रामनिवास पांडे, अंचल अभियान प्रमुख विनोद कुमार ने पंचमुखी शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य योजना, ग्राम विकास योजना, ग्राम स्वरोजगार योजना, श्री हरि कथा संस्कार योजना के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। 

मौके पर संच अध्यक्ष डोमचांच दिलीप मेहता, उपाध्यक्ष रामपुकार मेहता, संच युवा अध्यक्ष जगदीश भारती, उप मुखिया नावाडीह लक्ष्मण महतो उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,030